मुर्शिदाबाद में रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव, विधायक हुमांयू कबीर बोले- कोई ताकत रोक नहीं सकती

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के बेलडांगा में शनिवार को टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या की बाबरी मस्जिद शैली में बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। विभिन्न जिलों से आए लोग ईंटें लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा एवं वैन से पहुंचे। मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर शिलान्यास किया गया तथा नारा-ए-तकबीर और अल्लाहु अकबर के नारे लगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ एवं स्थानीय पुलिस के 3,000 से अधिक जवान तैनात रहे।

कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था तथा शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर सौंपी थी। हुमायूं कबीर ने पहले ही घोषणा की थी कि 6 दिसंबर (बाबरी विध्वंस की 33वीं बरसी) को शिलान्यास करेंगे। टीएमसी ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

25 बीघा जमीन पर आयोजित कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता शामिल हुए। 150 फीट लंबा एवं 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया था। 60 हजार से अधिक बिरयानी पैकेट वितरित किए गए तथा 2,000 से अधिक वॉलंटियर्स ने व्यवस्था संभाली।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *