सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक फॉरेस्ट गार्ड को ग्रामीणों ने नर्सरी परिसर में उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना एक नर्सरी परिसर की है। बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी महिला मित्र के साथ वहां मौजूद था, तभी अचानक कुछ ग्रामीण युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने गार्ड को उसकी मित्र के सामने ही पकड़ लिया और डंडे व बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड वर्दी में नजर आ रहा है और कुछ युवक उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, युवकों ने मोबाइल पर गाना बजाकर गार्ड से जबरन डांस भी कराया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर युवकों ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक स्तर पर जांच और कार्यवाही का इंतजार है।