Delhi budget- दिल्ली में पहली बार 1 लाख करोड़ का बजट, महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान

यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट

नई दिल्ली 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है। केंद्र सरकार से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज तो मिलेगा ही। साथ ही दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी ओर से 5 लाख रुपए जोड़ रही है। यानी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा।

Related News

रेखा गुप्ता ने कहा- AAP ने अपना शीश महल बनवाया, हम गरीबों के घर बनाएंगे। आपने लाखों रुपए के टॉयलेट बनवाए, हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनवाएंगे।

उन्होंने कहा- केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दी। वे चाहते थे कि योजना में उनका भी नाम चलाया जाए, ताकि उनका प्रचार हो। उनकी जिद की वजह से दिल्ली वासियों को सालों तक योजना का लाभ नहीं मिला।

रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

दिल्ली को लंदन बनाने के वादे परः एक समय दिल्ली के मालिक (केजरीवाल) ने दिल्ली वासियों को सपना दिखाया था कि वो दिल्ली को लंदन बना देंगे। लेकिन टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, अधूरे प्रोजेक्ट ने इस महानगर को एक अराजक राजधानी बना दिया।

DTC के कामकाज पर CAG रिपोर्ट सदन में पेश की

CM रेखा गुप्ता ने बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को दिल्ली ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेशन (DTC) के कामकाज पर CAG रिपोर्ट सदन में पेश की। इसके बाद भाजपा विधायक हरीश खुराना ने AAP सरकार पर DTC के कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

खुराना ने कहा कि डीटीसी की देनदारियां 2015-16 में 28,263 करोड़ रुपए से बढ़कर 2021-22 में 65,274 करोड़ रुपए हो गईं, क्योंकि इसी अवधि के दौरान उसे 14,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ।

इसके अलावा 2015 में डीटीसी बसों की संख्या 4,344 से घटकर 3,937 रह गई। डीटीसी को होने वाली आय भी AAP के सत्ता में आने के समय 914 करोड़ रुपए से घटकर 558 करोड़ रुपए रह गई।

Related News