होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Train Cancellation

भोपाल। होली के त्यौहार पर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल रेल मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रीवा, भोपाल और दानापुर के बीच चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से त्यौहार के दौरान घर जाने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट की समस्या से निजात मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार रीवा और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 02192 और 02191 आगामी 28 फरवरी 2026 को एक-एक ट्रिप चलेगी। इसी मार्ग पर गाड़ी संख्या 02186 और 02185 आगामी 2 और 3 मार्च 2026 को दो-दो ट्रिप संचालित की जाएगी। इसके अतिरिक्त भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन संख्या 01704 और 01703 का संचालन 5 मार्च 2026 को एक ट्रिप के लिए किया जाएगा।

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए रानी कमलापति से दानापुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01667 और 01668 रानी कमलापति से 27 फरवरी व 2 मार्च को रवाना होगी, जबकि दानापुर से वापसी में यह ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को चलेगी। प्रशासन ने यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों की समय-सारणी देखकर अपनी यात्रा प्लान करने की अपील की है।

दूसरी ओर, प्रशासन ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है। बिना अनुमति प्लॉट बेचने के मामले में बिल्डर आर्या ग्रुप प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *