बरगांव में पांच दिवसीय योगशिविर का समापन

स्वास्थ्यवर्धक अंकुरित अनाज एवं काढ़े के साथ एडवांस योगा

भानुप्रतापपुर। भारत सरकार आयुष मंत्रालय, छत्तीसगढ़ संचालनालय के निर्देशन पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर हाटकोदल के तत्वाधान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय मिश्रा के विशेष सानिध्य में ग्राम बरगांव में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासी एवं छात्रावास बच्चों ने उत्सुकता पूर्वक भाग लिए , आज जहां हर गांव से लेकर शहर तक विभिन्न रोगों का बसेरा होते जा रहा है

पूर्वकाल में कई रोग जैसे _ बी पी , शुगर , हार्ट अटैक , गांव में सुनने को नहीं मिलता था सिर्फ शहर वासियों में प्रायः पाया जाता था , पर आज कोई गांव अछूता नहीं रहा है ऐसे विकट समय में योग हमारे जीवन में आरोग्य की नई किरण की आश है। योग अनेक रोगों से मुक्ति के साथ साथ हमें नया जीवन प्रदान करती है , हमारा दैनिक जीवन शैली सुव्यवस्थित होकर ऊर्जान्वित होता है

और यह मल्टिपल विधान है हर वर्ग चाहे महिला ,पुरुष , बच्चे ,बूढ़े ,जवान सभी लाभांवित होते है और सभी के लिए आवश्यक है , अतः शासन प्रसाशन द्वारा हमें जागरूक करने एक निश्चित अवधि के लिए कैंप करती है , पर हमें आजीवन , निरंतर योगाभ्यास का पालन करना है इस संकल्प के साथ आज योग शिविर का समापन हुआ

, इस अवसर पर सभी अभ्यार्थियों को पौष्टिक अंकुरित अनाज , मूंग ,चना , फली ,गुड , एवं काढ़े का वितरण किया गया , योगाचार्य ईश्वर प्रसाद साहू द्वारा योग एवं सुव्यवस्थित जीवन शैली के साथ आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का भी विस्तार से जानकारी दिया गया , अंत में डॉ संजय मिश्रा जी द्वारा आभार प्रकट करते हुए शिविर के द्वारा बताए गए सभी स्वास्थ्यमूलक जानकारियों एवं योग को आजीवन अपनाने का अपील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *