अंततः बैतारी स्थित राधा कृष्ण आयल मिल के सामने क्रासिंग बंद किए जाने आदेश जारी

क्रासिंग को जांच में अनावश्यक पाया गया था
एसडीएम ने सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा था
आज की जनधारा” को मिली फिर एक सफलता
दिलीप गुप्ता
सरायपाली :- नगरपालिका द्वारा नगर में बनाए गये गौरवपथ में मनमाने रूप से चुनावी फायदे के लिए बनाए गए क्रासिंग के खिलाफ “आज की जनधारा” द्वारा लगातार समाचार का प्रकाशन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा था । जिसके परिणाम स्वरूप एसडीएम द्वारा विगत 10/12/25 को जांच समिति का गठन किया गया था । जांच समिति द्वारा इसे अनावश्यक घोषित किया गया था । एसडीएम के निर्देश पर सीएमओ द्वारा संबंधित ठेकेदार को उक्त क्रासिंग को बंद किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है । इस आदेश के बाद “आज की जनधारा ” को अवैध क्रॉसिंगों को बंद किए जाने फिर एक सफलता हासिल हुई है ।
ज्ञातव्य हो कि चुनावी फायदे के लिए नगर में बनाए गये गौरवपथ में 40 अनावश्यक व अवैध क्रासिंग नगरपालिका द्वारा पूर्व अध्यक्ष के निर्देश पर बनाया गया था । प्राक्कलन के अनुसार 13 क्रासिंग छोड़ा जाना था किंतु इसकी 4 गुना बढ़ाते हुवे 53 कर दिया गया था । जिसके चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी । इस संवाददाता द्वारा लगातार समाचारो का प्रकाशन किये जाने के बाद 29 क्रासिंगो को बंद किया गया । आज भी गौरवपथ में कम से कम 4 से 5 ऐसे क्रासिंग हैं जिन्हें सुरक्षा व दुर्घटनाओं को कम किये जाने की दृष्टिकोण से बंद किया जाना आवश्यक है । बैतारी चौक के पास स्थित राधा कृष्ण आयल मिल के सामने अनावश्यक रूप से लगभग 60 फीट चौड़ी क्रासिंग का निर्माण प्राक्कलन के विरुद्ध मिल मालिक को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से छोड़ दिया गया था । इस क्रासिंग को जनहित , सुरक्षा व बेहतर तथा सुरक्षित यातायात को देखते हुवे बंद किए जाने की मांग अनेको बार की गई थी । किंतु नगरपालिका द्वारा इसे कभी भी स्वार्थवश गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया ।
इसे ध्यान में रखते हुवे “” आज की जनधारा”” द्वारा लगातार समाचार प्रकाशन किया गया था व एसडीएम को शिकायत किये जाने के बाद एसडीएम द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुवे विगत 10/12/25 को तीन सदस्यों की एक जांच टीम गठित कर जांच के प्रतिवेदन दिये जाने हेतु आदेशित किया गया ।
इस संबंध जांच टीम द्वारा एसडीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई थी । जिसमें इस क्रासिंग के संबंध में कहा गया है कि राधा कृष्ण आयल मिल के सामने गौरव पथ में आने जाने हेतु बीच में मध्य का रास्ता खुला हुआ है। इस मिल के आसपास कोई भी रिहायशी क्षेत्र तथा आबादी की बसाहट नहीं है । इस क्रासिंग का आमजनता को कोई लाभ भी नहीं है । ऐसा प्रतीत होता है कि यह निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है ।उक्त डिवाइडर के पास क्रासिंग को अनावश्यक रूप से बनाया गया है, जिसे हटाये जाने से आम नागरिको को कोई परेशानी नहीं होगी।
एसडीएम अनुपमा आनंद द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्र क्रमांक 2730/क/ स्टेनो /अवि अ/2026 दिनांक 12/2/26 के तहत पत्र लिखकर उक्त क्रासिंग को बंद किए जाने हेतु खा गया था । सीएमओ द्वारा पत्र के परिपालन के तहत गौरवपथ के ठेकेदार रामनिवास अग्रवाल को पत्र क्रमांक 1126/नपाप/लोनिवि/25-26 दिनांक 18/2/26 पत्र लिखकर एसडीएम के आदेश के तहत तत्काल उक्त क्रासिंग को बंद के सूचित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *