Film The Kerala Story : दिल दहला देगी इन 3 लड़कियों की कहानी…………
Film The Kerala Story : नई दिल्ली: केरल में जिहाद, धर्मान्तरण और आतंकवाद की चक्की में पिसती गैर-मुस्लिम लड़कियों पर आधारित फिल्म और उससे जुड़े किस्से इन दिनों सुर्खियों में हैं। ये फिल्म रिलीज़ होने उतरने से पहले ही विवादों में फंस गई है।
https://jandhara24.com/news/156766/public-curfew/
Film The Kerala Story : दरअसल, केरल में पनप रहे लव जिहाद और आतंकवाद पर आधारित इस फिल्म का देश का एक खास वर्ग जमकर विरोध कर रहा है और वो चाहता है कि किसी भी तरह इस फिल्म पर प्रतिबंध लग जाए। इसके लिए कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज वकील और पूर्व कांग्रेस नेता सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गए थे,
हालाँकि, शीर्ष अदालत ने इस फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा केरल उच्च न्यायालय में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए एक याचिका दाखिल हुई थी, जिसे हाई कोर्ट ने ठुकरा दिया।
हालांकि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में कुल 10 कट लगाने और कुछ Dialogues हटाने के बाद A सर्टिफिकेट के साथ इसे हरी झंडी दे दी है। यानी A सर्टिफिकेट मिलने के चलते, अब 18 वर्ष के कम आयु के बच्चे इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे।
CG Balod Big Road Accident : बोलेरो और ट्रक में हुई सीधी टक्कर… हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत…
हालाँकि, इस फिल्म को हेट स्पीच को बढ़ावा देने वाली बताकर इसका जमकर विरोध हो रहा है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो, केरल देश का वो राज्य है, जहां से सर्वाधिक 100 से 120 लोग अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल हुए या फिर इन लोगों ने इस आतंकी संगठन में शामिल
होने की कोशिशें की और।। इनमें से कई लड़कियां तो आज भी सीरिया और अफगानिस्तान में हैं, या तो मर चुकी हैं या जेल में हैं या आतंकियों की यौन दासियाँ बनी हुईं हैं।
इनमें पहली लड़की का नाम है, निमिषा संपत। धर्म से हिन्दू निमिषा, केरल के कासरगोड के एक कॉलेज में पढ़ती थी। यहाँ तक उसके माता-पिता और खुद निमिषा ने कभी ये नहीं सोचा था कि वो एक दिन आतंकी संगठन ISIS के आतंकी बन जाएगी। मगर, ऐसा हुआ और इसकी शुरुआत प्यार-मोहब्बत से हुई।
निमिषा जब कासरगोड के एक कॉलेज से डेंटिस्ट बनने के लिए पढ़ाई कर रही थी, तब उसकी मुलाकात एक ऐसे युवक से हुई, जो क्रिस्चियन था। मगर, बाद में वह इस्लाम होकर मुसलमान बन गया, ऐसा इसने इसलिए किया क्योंकि, वो निरंतर रिज़वान खान नामक एक खूंखार आतंकी से सम्पर्क में था,
जो अन्य धर्म के लोगों का Brainwash करके उन्हें मुस्लिम बनाता था और कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक की संस्था के लिए काम करता था। ध्यान रहे कि, भगोड़ा ज़ाकिर नाइक भी गैर-मुस्लिमों का ब्रैनवॉश कर उन्हें मुस्लिम बनाने के लिए कुख्यात है। अब रिज़वान ख़ान ने
भी इस लड़के को ईसाई धर्म से इस्लाम धर्म में परिवर्तित कर दिया और फिर इस लड़के की मुलाकात निमिषा से हुई और बहुत समय गुजर जाने के बाद निमिषा इस लड़के के साथ निकाह करने के लिए राजी हो गई और एक दिन ये दोनों केरल से अचानक गायब हो गए।