फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा का सारंगढ़ दौरा, देर रात तक चली जिला पदाधिकारियों की मैराथन बैठक

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा का प्रथम आगमन पान-पानी-पालगी की नगरी सारंगढ़ में हुआ। उनके आगमन पर सारंगढ़ जिले के समस्त विभागाध्यक्षों, संगठन अध्यक्षों, तहसील संयोजकों एवं ब्लॉक संयोजकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रांतीय संयोजक एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के आगमन की अगुवाई जिले के फकीरा यादव एवं लेलून कुमार भारद्वाज द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए जिले में फेडरेशन की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में कमल वर्मा ने सारंगढ़ जिले के कर्मचारी-अधिकारी संगठनों की एकजुटता एवं संगठनात्मक मजबूती की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार एकता, समन्वय एवं सहयोग की मिसाल बने रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि फेडरेशन सदैव सभी अधिकारी-कर्मचारियों के संरक्षण एवं हितों के लिए प्रतिबद्ध है। यह बैठक देर रात 10 बजे तक चली, जिसके अंत में उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को रायपुर मंत्रालय आमंत्रित भी किया।

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित:

  • कमल वर्मा — प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं प्रांतीय संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन
  • चंद्रशेखर तिवारी — प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
  • पंकज पांडेय — प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ
  • मनोज साहू — प्रदेश अध्यक्ष, शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ
  • आलोक मिश्रा — प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ
  • संतोष कुमार वर्मा — संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, नवा रायपुर

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जिला संयोजक फकीरा यादव, जिला प्रभारी लेलून कुमार भारद्वाज, जिला महासचिव दीपक तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेंद्रनाथ पटेल, जिला सह-संयोजक एवं एनएचएम जिलाध्यक्ष योगेश्वर चंद्रा, तहसील संयोजक बरमकेला सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक बरमकेला नंद किशोर पटेल, जिला अध्यक्ष सचिव संघ बलभद्र पटेल, जनपद पंचायत सारंगढ़ के दीनानाथ पटेल एवं बृजभूषण पटेल, तहसील संयोजक बिलाईगढ़ भागवत साहू, मुकेश केसरवानी (बिलाईगढ़), त्रिलोचन बिसी (सारंगढ़) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में संगठन की एकता, मजबूती एवं सशक्त भूमिका को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *