सिंगरौली: माड़ा रेंज में लकड़ी तस्करी बेखौफ, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप; वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

सिंगरौली। मध्यप्रदेश से सटी छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित सिंगरौली के माड़ा रेंज में लकड़ी तस्करों की गतिविधियां बेखौफ जारी हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद जंगलों में आरी का शोर गूंज रहा है तथा तस्करी खुले आम हो रही है। एक वायरल वीडियो ने वन विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में तस्कर खुलेआम 1000 रुपये में लकड़ी बेचने की बात कह रहा है। माड़ा रेंज के धरी, बिंदुल तथा चूड़ी पाठ मार्गों से रोजाना लकड़ी की तस्करी हो रही है। कागजों में 24 घंटे गश्त तथा निगरानी का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में रात ढलते ही जंगलों में पेड़ काटे जा रहे हैं। बाइक पर लकड़ी लादकर तस्कर आसानी से निकल जा रहे हैं तथा सुबह जंगल खाली नजर आते हैं।

ठंड को तस्करी की मुख्य वजह बताया जा रहा है, क्योंकि कठोर मौसम में गश्ती दल की ड्यूटी स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण मानी जा रही है। इस स्थिति ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं कि जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है।

आलोचकों का कहना है कि यदि यही हालात रहे तो आने वाली पीढ़ी को जंगल केवल किताबों में ही देखने को मिलेंगे। मामले की जांच तथा सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *