कोण्डागांव में कृषि विभाग की लापरवाही से किसान परेशान

कोण्डागांव। जिले के मूंगापदर क्षेत्र में कृषि विभाग की उदासीनता के कारण किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री नहीं मिल पा रही है। विभाग द्वारा भेजी गई सामग्री महीनों से गोदामों में बंद पड़ी रही, जिससे वितरण प्रभावित हुआ।

किसानों का कहना है कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं से लगातार वंचित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारी फोन कॉल तक नहीं उठाते। ग्राम मूंगापदर के किसान संतराम मंडावी ने बताया कि यदि खाद और बीज समय पर उपलब्ध होते तो फसल उत्पादन में वृद्धि होती।

जनप्रतिनिधियों के दखल के बाद ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। स्थानीय किसान जगतु बघेल तथा तुलसीराम दीवान ने कहा कि विभाग का अमला गांवों तक नहीं पहुंचता, जिससे किसान नई योजनाओं की जानकारी से वंचित रह जाते हैं।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *