छुईपाली में बैंक की घोषणा सिर्फ कागजों तक सीमित, 60 गांवों के किसान परेशान

दिलीप गुप्ता : जनधारा समाचार
सरायपाली। नेता व जनप्रतिनिधियों द्वारा वाहवाही लूटने व वोट बैंक को सुरक्षित रखने हेतु अपने दौरा के दौरान बड़ी बड़ी घोषणाएं करके वाहवाही तो लूट लेते हैं पर उसके बाद घोषणाओं पर अमल हुआ या नहीं इस ओर पलटकर भी नहीं देखते। आमजनता उनके द्वारा किए गए वायदों व घोषणाओं के पूर्ण होने का बस इंतजार करते रहती है । आम जनता के हाथों अंत में कुछ नहीं आता । कुछ इसी तरह के झूठे वायदों व घोषणाओं का छुईपाली व उसके आसपास के 60 से अधिक ग्रामों के ग्रामीणजन व किसान दंश झेल रहैं है । लगभग 3 -4 वर्षों पूर्व कांग्रेस के पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा अपने छुईपाली के दौरे के दौरान 2-3 बार बैंक की शाखा खोले जाने की घोषणा व आश्वासन दिया गया था । इस संबंध में जब वर्तमान कांग्रेस विधायक श्रीमती चातुरी नंद को याद दिलाया गया तो लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने कहा था कि इस पर वे गंभीरतापूर्वक प्रयास करेंगी किंतु आज तक ग्रामीणजन बैंक खुलने का सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं ।
ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में जिला सहकारी बैंक की शाखा क्षेत्र में सिर्फ 2 क्रमशः सरायपाली व तोरेसिंहा में ही है । सरायपाली जनपद पंचायत में 107 ग्राम पंचायत है जिनमें इन दो बैंकों का लाभ बहुत ही कम किसानों को मिल पा रहा है । छुईपाली क्षेत्र के अंतर्गत 60 से भी अधिक ग्राम आते हैं जहां बैंक की कोई सुविधा नहीं होने से इन क्षेत्र के सभी किसानों व उपभोक्ताओं को लगभग 15 से 50 किलोमीटर दूर सरायपाली बैंक के कार्यों से आना पड़ता है । जिससे वे काफी आर्थिक , मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान हो रहे हैं । इन्हीं समस्याओं को देखते हुवे छुईपाली में एक बैंक की आवश्यकता है । सीमावर्ती ग्राम चिवराकुटा में एक राष्ट्रीयकृत स्टेट बैंक की शाखा कार्यरत थी जिसे वर्षों पूर्व सरायपाली नगर में स्थापित कर दिये जाने से जो एक सुविधा थी वह भी बंद हो गई ।
ज्ञातव्य हो कि ग्राम छुईपाली में लगभग 3 वर्षों पूर्व तत्कालीन कांग्रेसी विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा एक कार्यक्रम के तहत जोर शोर से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद क्षेत्र के लगभग 60 ग्रामो के हजारों किसानों, हितग्राहियों व संबंधितो ग्राहकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अभी इन सभी लोगों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए 15 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सरायपाली मुख्यालय आना पड़ता है। अनेक किसानों ने बताया कि बैंक से संबंधित कार्यों के लिए हम लोग इतनी दूर से आते हैं पर कभी भी उसी दिन हमारा कार्य बैंक स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर वी अन्य कारणों से नही हो पाता । यहां हमे 2-3 दिन लगातार आना पड़ता है जिससे हम लोगो को आर्थिक व समय का बहुत नुकसान हो रहा है। पूर्व विधायक की घोषणा से हमे काफी खुशी मिली थी किंतु 2 सालों के बाद भी जब यह बैंक प्रारम्भ नहीं हुआ तो सभी लाभान्वित लोगों में निराशा है। अभी भी काफी दूरी तय कर सरायपाली जाना पड़ता है। किसानों , ग्रामीणों व विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कृषि उपज का भुगतान, बोनस, बीज , खाद , यूरिया , ऋण लेने व किश्त पटाने, पैसों का लेन देन , जमा व निकासी आदि बैंक से अनेक संबंधित कामो के लिए हजारों किसानों व ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सरायपाली के विभिन्न बैंकों के शाखाओ में अन्य ग्रामीण क्षेत्रो के किसान भी जुड़े होने के कारण काफी व्यस्त रहता है ऊपर से छुईपाली क्षेत्र के और हजारों किसानो के समाहित हों जाने से और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
अनेक स्थानों किसानों को अब आशा जाएगी है कि किसान हितैषी भाजपा सरकार अब राज्य में स्थापित है। ग्रामीणों व किसानों की समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी भाजपा को अधिक है इसलिए ग्रामीणों ने अपनी भावनाओं को “आज की जनधारा ” के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाने हेतु अनुरोध किया है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए छुईपाली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने पहल की जानी चाहिए।

क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों की समस्याओं से जब विधायक चातुरी नंद को अवगत कराया गया था तो उन्होंने कहा था कि छुईपाली के आसपास के हजारों किसानों की मांग जायज है। पूर्व कांग्रेस विधायक द्वारा तकनीकी कारणों से यह बैंक प्रारम्भ नहीं हो पाया होगा बैंक शाखा खोले जाने हेतु प्रक्रियाओं व नियमों का पालन किया जाना होता है हो सकता है इसमें विलम्ब हो गया होगा। कांग्रेस विधायक ने घोषणा की है तो हजारों किसानों के लाभार्थ इसके प्रारम्भ किये जाने का वर्तमान सरकार से मांग कर प्रयास किया जायेगा।
इस संबंध में विपक्षी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुवे कहा कि छुईपाली एक महत्वपूर्ण व आसपास का केंद्रीय स्थल का ग्राम है । पूर्व कांग्रेस विधायक द्वारा बैंक के स्थापना की घोषणा मात्र एक राजनैतिक बयान था। 2 साल सरकार रहने के बावजूद इस पर कार्य प्रारंभ नहीं हो सका यह उनकी व कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता को प्रदर्शित करता है। हजारों किसानों को लाभ व सुविधा पहुंचने के लिए शीघ्र ही राज्य सरकार को बैंक की शाखा खोलने प्रयास किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *