farmer families सरकार किसान परिवारों की जरुरतों का ख्याल रख रही है : छन्नी साहू

farmer families

farmer families सरकार किसान परिवारों की जरुरतों का ख्याल रख रही है : छन्नी साहू

farmer families राजनांदगांव। किसान सेवा सप्ताह के तहत कृषक हितग्राहियों का सम्मान किया जा रहा है। खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने छुरिया नगर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में राशि आहरण करने पहुंचे किसानों का तिलक किया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य है जहां किसान को वास्तविक न्याय हासिल हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार उनकी मेहनत को पूरा सम्मान दे रही है। उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य मिल रहा है।

farmer families खुज्जी विधायक  साहू बुधवार को छुरिया नगर स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंची। यहां बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान राशि का आहरण करने आए हुए थे।

farmer families उन्होंने किसानों का सम्मान करते हुए उन्हें दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, सरकार किसान परिवारों की जरुरतों का ख्याल रख रही है। आगे त्यौहार है और अब इससे पहले ही किसानों के खाते में राशि अंतरित कर दी गई है।

farmer families उन्होंने कहा कि, प्रदेशभर में हर घर, हर गांव में पहले ही दीवाली ने दस्तक दे दी है। सभी जगह उत्सव सा माहौल है और हर चेहरे में मुस्कान है। इस दौरान विधायक ने अलग-अलग ग्रामों से यहां पहुंचे किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने मौजूदा खरीफ फसल और सिंचाई व्यवस्था पर बात की।

किसानों ने उन्हें बताया कि, इस बार अच्छी फसल हुई है। सरकार ने एक नवंबर से धान खरीदी शुरु कर और भी राहत पहुंचाई है। इससे हमें धान बेचने में और भी सहूलियत होगी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, प्रवक्ता राहुल तिवारी, महिला ब्लाक अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, टूम्मन पाल, राजू सिन्हा, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, पार्षद राधे ठाकुर, महानंद खोब्रागढ़े, भोला साहू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU