मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, आशा भोसले को शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके प्रशंसक लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पीटीआई के मुताबिक, गायिका के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है। सात दशकों तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के जाने को संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों और उनके चाहने वालों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *