ईशा गुप्ता ने हासिल की चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि…

बैकुण्ठपुर, कोरिया। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर निवासी अतुल गुप्ता जी की सुपुत्री ईशा गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी प्रतिष्ठित उपाधि हासिल कर ली है। चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें सफलता प्राप्त करने के लिए गहन अध्ययन, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है। ईशा गुप्ता ने इन सभी कसौटियों पर खरा उतरते हुए यह साबित कर दिया कि प्रबल इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनके पिता अतुल गुप्ता, जो स्वयं एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, अपनी सुपुत्री की इस शानदार सफलता पर अत्यधिक प्रसन्न हैं, बैकुण्ठपुर का नाम रोशन करने वाली ईशा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *