एमसीबी जिले में 20 फरवरी को रोजगार मेला: पुणे की कंपनी में 50 पदों पर होगी भर्ती, आईटीआई और डिग्री धारी युवाओं को मौका

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। एमसीबी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को एक वृहद प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), चिरमिरी में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, पुणे की प्रतिष्ठित कंपनी मेसर्स श्री क्वालिटी सर्विसेज द्वारा गुणवत्ता निरीक्षक (क्वालिटी इंस्पेक्टर) के 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी, बीई या बी.टेक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और उनका कार्यस्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा।

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल पर अथवा ‘सीजी रोजगार पंजीयन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन होना अनिवार्य है। केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षणिक दस्तावेज, निवास व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *