चारामा
गर्मी शुरू होते ही लोवोल्टेज व बिजली गुल की समस्या बढ़ने लगी है। एक दिन में कई बार बिजली बंद होने एंव बढती गर्मी से लोगो का हाल बेहाल हो रहा है। दिन में जैसे तैसे बिजली गुल से निपटा जा रहा है लेकिन रात मे बिजली गुल होने से लोगो की नीदं पर खलल बढ रही है।
विद्युत विभाग के अनुसार क्षेत्र मे बढते ओव्हरलोड के चलते बार बार लोड सेडिंग के कारण बिजली गुल की समस्या सामने आ रही है। गर्मी के दिनो मे पंखे कुलर, एसी के उपयोग से घरेलू बिजली की खपत बढ जाती है। तो दुसरी ओर गर्मी मे खेतो मे लगी धान की फसल के लिए पानी की पुर्ति करने हेतु लगातार चलाये जाने वाले बोर के कारण भी ओव्हर लोड होने से लो वोल्टेज एंव ओव्हर लोड की समस्या बढ जाती है। जिसके चलते लोड सेडिग व तार टुटने और जम्पर टुटने की समस्या सामने आती है। विभाग के अनुसार चारामा विकासखण्ड मे तीन चारामा, पुरी और लखनपुरी तीन वितरण केन्द्र है। जिसमे गुरूर और जंवरतरा विघुत केन्द्र से विघुत सप्लाई होती है। लेकिन जंवरतरा विघुत केन्द्र अपनी क्षमता अनुसार विघुत की सप्लाई चारामा के केन्द्रो को नही दे पा रहा है। जिसके चलते ओव्हर लोड होते ही जम्पर के कटने एंव तार टुटने के चलते विघुत बंद हो जाती है। लगातार खेतो मे चलते बोर से वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती है। फिलहाल आरडीएसएस योजना अंतर्गत पंम्प फिडर का कार्य जारी है। जिससे बस्ती और खेतो के लिए अलग ट्रांसमिशन के माध्यम से बिजली की सप्लाई की जायेगी और यह कार्य जारी हो चुका है और कई गांव में यह कार्य पूर्ण भी हो चूका हैं, जिससे जल्द लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
जंवरतरा से पुर्ण सप्लाई होने पर ओव्हरलोड की समस्या खत्म हो जायेगी। वही धान की फसल में प्रयोग होने वाले बोर बंद होते ही लोवोल्टेज और ओव्हरलोड की समस्या से निजात मिलेगा। वर्तमान में धनेलीकन्हार और केशकाल कांकेर के बीच में 220 केव्ही के दो प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य जारी है। जो कि इस वर्ष तक पूर्ण होना था. लेकिन अभी पूर्ण नहीं हो पाया हैं, अगले वर्ष की गर्मी आते तक पुर्ण हो जायेंगे। जिसके बाद से अगली गर्मी से ओव्हर लोड की समस्या भी खत्म हो जायेगी।फिलहाल जो बिजली गुल हो रही हैं, उससे शासकीय और निजी कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं साथ ही साथ व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत अधिकारी जय गोपाल कंवर ने बताया कि बीते कुछ दिनों से ओवरलोड होने के कारण बिजली कट हो जा रही है, इस समस्या के लिए ऊपर से टीम नगर में आई हुई है और जांच कर रही है, कि यह कट कहां से हो रहा है,फॉल्ट पता चलते ही उसका निदान किया जाएगा, इसके बाद से बार-बार बिजली गोल होने की समस्या से निजात मिलेगी। वही लो वोल्टेज की समस्या सभी जगह पर है इसके लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं।