स्काउट्स एंड गाइड्स प्रदेश अध्यक्ष विवाद: सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मनाने की कोशिशें तेज

FCI छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने सांसद बृजमोहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी दूर करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को सांसद अग्रवाल से मुलाकात की और लगभग आधे घंटे तक चर्चा की। इसके बाद दोनों ने दामाखेड़ा जाकर संत समागम आयोजन की तैयारियों पर बैठक में भाग लिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल उनके बड़े भाई हैं और वे उनसे मिलकर नाराजगी दूर करेंगे।

इससे पूर्व स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष पद पदेन स्कूल शिक्षा मंत्री के पास होता है। नियमों के अनुसार जब बृजमोहन अग्रवाल स्कूल शिक्षा मंत्री थे तब वे पदेन अध्यक्ष थे तथा वर्तमान में गजेन्द्र यादव ही पदेन प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने सांसद अग्रवाल के निर्वाचित होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय इकाई ने चुनाव के लिए कोई पर्यवेक्षक नियुक्त नहीं किया था। डॉ. जैन ने राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा होने की जानकारी दी। हाईकोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को भी अदालत जाने का अधिकार है।

यह विवाद मुख्य रूप से राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी आयोजन के संदर्भ में उभरा है, जहां सांसद अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर बने रहने का दावा किया था। वर्तमान में यह मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *