Dussehra festival 2023 : विजयादशमी पर चमकेगी इन राशि वाले जातकों की किस्मत, बिजनेस में होगा फायदा ही फायदा
Dussehra festival 2023 : दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर में मनाया जाने वाला त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, विजयादशमी का त्योहार प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है।
Dussehra festival 2023 : ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने दशहरा वाले दिन पर ही रावण का वध किया था इसलिए प्रत्येक साल दशहरे के पर्व पर देशभर में रावण के पुतले को जलाया जाता है। वहीं एक अन्य मान्यता के मुताबिक, इस तिथि पर ही मां दुर्गा ने निरंतर नौ दिनों तक चलने वाले भीषण युद्ध में महिषासुर का वध किया।
विजयादशमी किन-किन राशियो के लिए शुभ रहने वाला है
तुला राशि:-(Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए इस वर्ष का विजयादशमी बहुत ही शुभ रहने वाला साबित होगा। तुला राशि में ही बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है और विजयादशमी पर बना शश तथा धन योग का प्रभाव इस राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा देखने को प्राप्त होगा। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत बेहतर होगी।
Dussehra festival 2023
https://jandharaasian.com/pakhanjur-big-news/
अचानक से धन लाभ के मौके आपके हाथ लगेंगे। कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए कई अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं। वहीं बिजनेस में अच्छा मुनाफा देखने को प्राप्त होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के हर एक सदस्यों का अच्छा साथ प्राप्त होगा।
कर्क राशि:-(Cancer zodiac sign)
दशहरे पर बना कई ग्रहों का दुर्लभ योग कर्क राशि के लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके जो काम लंबे वक़्त से रूके हुए हैं वह अब जल्द ही पूरे होंगे।
नौकरी करने वाले जातकों को निरंतर एक के बाद एक खुशियां हासिल होंगी। व्यापार में किया गया निवेश का अच्छा फल आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आय में निरंतर इजाफा देखने को मिल सकता है।
कुंभ राशि(Aquarius)
विजयादशमी के दिन पर बना कई ग्रहों का संयोग कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। शनिदेव आपकी ही राशि में विराजमान हैं ऐसे में कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा।
जो काम आपके लंबे वक़्त से रुके हुए है वे अब जल्द ही पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले पहले के मुकाबले बेहतर होगी। धन लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अचानक सुखद समाचारों प्राप्ति होगी।