Video – Durg Police : हरेली पर दुर्ग पुलिस की सराहनीय पहल, मानव श्रृंखला से बनाया छत्तीसगढ़ का नक्शा

Video - Durg Police :

रमेश गुप्ता

Durg Police : हरेली पर दुर्ग पुलिस की सराहनीय पहल, मानव श्रृंखला से बनाया छत्तीसगढ़ का नक्शा

Durg Police : भिलाई। Durg Police : हरेली पर्व की पूर्व संध्या दुर्ग पुलिस ने सराहनीय कार्य किया। दुर्ग पुलिस की महिला पुलिस कर्मियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से छत्तीसगढ़ नक्शा बनाया। नक्शे के बीच में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर रखी गई। दुर्ग पुलिस ने अनोखों तरीके से हरेली का सेलिब्रेशन किया।

हरेली का यह पूरा आयोजन उप पुलिस अधीक्षक  शिल्पा साहू के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सभी महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हरेली पर्व मनाया गया समस्त महिला अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हरे रंग की वेशभूषा में मानव श्रृंखला बनाई गई।

पूरे प्रदेश में दुर्ग पुलिस ने ऐसी पहल की जिसमें मानव श्रृंखला के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाया। दुर्ग पुलिस की महिला पुलिस कर्मियो ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाया बल्कि इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी पूजा की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की कुशलता के लिए प्रार्थना की गई।

छत्तीसगढ़ का नक्शा बनाकर यह दर्शाने का प्रयास किया गया कि जिस प्रकार भारत को माता का दर्जा मिला है वैसे ही छत्तीसगढ़ को भी महतारी का दर्जा दिया गया है।

also read : Congress : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का जलाया पुतला

इस बीच विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। छत्तीसगढ़ी नृत्य, गीत संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया। इसके साथ ही महिला अधिकारी कर्मचारियों को अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार प्रसार के लिए एप डाउनलोड कराया गया और अधिक से अधिक लोगों से इस एप के डाउनलोड कराने कहा गया।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU