Durg News Today : कवर्धा के लोहारडीह घटना को लेकर गृह मंत्री शर्मा ने कहा – गलती जिसने किया, उसको सजा मिलेगी, पूरा थाना बदल दिया गया है, कलेक्टर एसपी बदल दिए गए हैं, एडिशनल एसपी सस्पेंड किए गए हैं

Durg News Today :

रमेश गुप्ता

Durg News Today : जाे गुनाहगार हैं वे सजा पायेंगे :शर्मा

 

Durg News Today : दुर्ग  !  छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को दुर्ग जिले के केंद्रीय जेल में कवर्धा जिले के लोहरिडीह में हुए हत्याकांड और आगजनी मामले में जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद कहा कि गलती जिसने किया, उसको सजा मिलेगी।


गृह मंत्री के साथ दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, जेल महानिदेशक, दुर्ग कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।


जेल में आरोपियों से मुलाकात करने के बाद  शर्मा ने कहा,“कवर्धा के लोहारडीह गांव में एक मौत हुई है, पंचनामा हुआ। गलती जिसने किया, उसको सजा मिलेगी। पूरा थाना बदल दिया गया है, एसपी बदल दिए गए हैं। एडिशनल एसपी सस्पेंड किए गए हैं।”


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांच आयोग बिठाया है, जो गुनहगार हैं, वो सजा पाएंगे। इसी मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है।

Sarveshwari Group : सर्वेश्वरी समूह ने स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम व जिला चिकित्सालय में किया फलों का वितरण


Durg News Today :  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का बंद जबरिया है। सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। जांच कमेटी गठित की गई है। परिवार हमारे साथ है। नकारात्मक राजनीति है। कांग्रेसियों को सकारात्मक राजनीति करना चाहिए। जेल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जेल में सब ठीक है। खाना ठीक मिल रहा है।

Related News