Durg latest news : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रूपए का सामान जलकर राख

Durg latest news  दुर्ग। जिले के जेवरा-सिरसा थाना क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में आज सुबह लगी आग से लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के लिए दमकल की गाडिय़ों को 10 से 15 राउंड लगाना पड़ गया।

Durg latest news  पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह-सुबह सूचना मिली कि जेवरा-सिरसा क्षेत्र में संचालित एनके इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल टीम के साथ पुलिस ने मोर्चा संभला।

kawardha latest news : भीषण आग से लाखों रूपए का धान जलकर ख़ाक

इस दौरान फैक्ट्री में चारों ओर आग फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने लगातार मशक्कत करते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई राउंड के बाद जब आग कुछ कम हुई तो फोन टेंडर के सहारे बची आग को बुझाया गया। बताया जाता है कि आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाडिय़ों को यहां 10 से 15 राउंड लगाना पड़ गया।

दूसरी ओर फैक्ट्री संचालक के अनुसार इस आगजनी में उसका लाखों का नुकसान हो गया है। फैक्ट्री में प्लास्टि को रिसाइकल करने का काम होता था। पुलिस को संचालक ने बताया है कि उसकी फैक्ट्री में रॉ मटेरियल के साथ ही पैक्ड प्रोडक्ट इस आगजनी में जलकर नष्ट हो गया है, जिसकी कीमत लाखों रूपए में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU