रमेश गुप्ता
Durg Breaking : मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल दो वाहन टकराये, बाल-बाल बची साय की गाड़ी
Durg Breaking : दुर्ग ! छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। वहीं इस दौरान CM साय की गाड़ी बाल-बाल बच गई।
Durg Breaking : बताया जाता है कि अचानक गाय के सामने आने से घटना हुई है, गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी टकरा गईं। इस दौरान साय की गाड़ी बाल-बाल बच गईं लेकिन मुख्यमंत्री के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है।
श्री साय आज दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। उन्होंने दुर्ग में 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया है।
Jagdalpur news today : सांसद महेश कश्यप बने विज्ञान प्रौधौगिकी ,वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन में सदस्य
इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।