Durg BJP : 2 हजार करोड़ का शराब घोटाले के विरोध में भाजपाईयों ने मांगा सीएम से इस्तीफा

Durg BJP

Durg BJP शराब घोटाले के विरोध में भाजपाईयों ने धरना देकर सीएम से मांगा इस्तीफा

Durg BJP दुर्ग। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला होने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को दुर्ग के हिंदी भवन के सामने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया गया।

धरना में राज्य सरकार के संरक्षण में हुए 2000 करोड के शराब घोटाले को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा कड़ी भत्र्सना की गई और भूपेश बघेल सरकार की इस्तीफे की मांग की गई। धरना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक दयाराम साहू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष अहिवारा नटवर ताम्रकार विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Municipal Corporation Raipur : रायपुर की सफाई व्यवस्था राजधानी के अनुरूप करने के महापौर ने दिए निर्देश
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शर्मसार है। कांग्रेस की सरकार ने जनता से शराबबंदी का वादा कर जनादेश लिया था। आज उस शराब में जिस तरह के घोटाले सामने आयें हैं, एंसा समूचे भारत में दो-चार ही उदाहरण हैं। ईडी के अनुसार घोटाले की इस रकम में से अपना कमीशन रख कर अनवर ढेबर शेष राशि ‘पॉलिटिकल मास्टर को सुपुर्द कर दिया करता था।और उस राशि से ‘राजनीतिक गतिविधियां’ संचालित होती थी।

इस खुलासे से जो तथ्य मिले हैं, वह हमें न केवल शर्मिंदा करता है बल्कि सोचने पर विवश करता है कि क्या कोई चुनी हुई सरकार इस बेदर्दी से अपने ही मतदाता को लूट सकती है, उसके भरोसे को भी तार-तार कर सकती है। धरना को भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित कर राज्य सरकार को जमकर कोसा। धरना-प्रदर्शन में भाजपा नेता दिलीप साहू, विनायक नातू, के.एस. चौहान,  अलका बाघमार, जिला मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे,  अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला प्रवक्ता दिनेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जीत हेमचंद यादव, रुपेश्वरी साहू, अहिल्या यादव रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, अजय वर्मा, डॉ देवनारायण तांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, डॉ शरद अग्रवाल ,राजेश ताम्रकार , पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, दीपक चोपड़ा, विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, राहुल पंडित, संदीप जैन, रितेश शर्मा,देवनारायण चंद्राकर, मनमोहन शर्मा, नरेश शर्मा, आसिफ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, चंद्रशेखर चंद्राकर, संतोष सोनी, साजन जोसेफ , मनोज शर्मा, मुकेश बेलचंदन, रजा खोखर के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU