दुर्ग नगर निगम की सख्ती, बकाया टैक्स पर वार्ड 27 और 28 में नल कनेक्शन काटे गए

दुर्ग। नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश और राजस्व अधिकारी आरके बोरकर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 27 और 28 में अभियान चलाकर बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेदित किए। कार्रवाई का नेतृत्व राजस्व उप निरीक्षक संजय मिश्रा और रामखिलावन शर्मा ने किया।

वार्ड नंबर 28 में सोहन सिंह और तुलसा सिंह पर लंबे समय से 1,34,807 रुपये टैक्स बकाया होने पर उनके परिसर के दो नल कनेक्शन काटे गए। इसी वार्ड में पुष्पा देवी और प्रताप सूर्यवंशी के यहां 53,349 रुपये टैक्स बकाया रहने पर एक नल कनेक्शन विच्छेदित किया गया।

कार्रवाई के दौरान दबाव में आकर वार्ड 28 के कृपाल सिंह ने मौके पर ही 14,872 रुपये टैक्स जमा किया। वहीं वार्ड 27 में सरस्वती त्रिपाठी ने 23,497 रुपये और संजय ताम्रकार ने 15,673 रुपये टैक्स राशि निगम में जमा कराई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *