भूतिया गांव में पानी निकासी के अभाव में गली में घुस रहा गंदा पानी

किसान गंदे पानी को खेत में जाने नहीं दिए जाने हो रही परेशानी
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली से 15 किलोमीटर दूरस्थ ग्राम भुतिया में घर के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाने व किसानों द्वारा इस गंदे पानी को अपने खेत में जाने नहीं दिए जाने से पूरा गंदा पानी सड़क में बह रहा है । ऐसा लग रहा है जैसे गांव की गलियों में बरसाती पानी एकत्र हो गया है ।
इस संबंध में ग्रामीण विक्की नंद व मुन्ना ने बताया कि गांव में घुसते ही मुन्ना घर के सामने से तंग गली तक नाली का गंदा पानी सड़क में बह रहा है। गाड़ी व पैदल चलना भी संभव नहीं है । सड़क के बाजू से नाली है जिसमें घरों का गंदा पानी आता है । यह नाली गांव के बाहर खेतों में निकलता है इस नाली का पानी अभी तक खेतों में निकलता था किंतु किसानों द्वारा इस गंदे पानी को खेतों में जाने से रोक दिए जाने के कारण पानी निकासी को कोई और रास्ता नहीं है जिसके कारण पूरा पानी सड़क में आ गया है । इस पानी के गंध व उठ रही दुर्गंध से आसपास के रहवासियों को रह पाना मुश्किल होता का रहा है । सड़क में बरसात की तरह पानी बह रहा है ।
इस संबंध में ग्राम के सरपंच गोकुल व जनपद सदस्य उद्धव नंद से संपर्क साधा गया पर उनसे फोन पर संपर्क नही हो सका ।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही इस समस्या को दूर किए जाने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *