रमेश गुप्ता
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत संपत्तियों के सटीक निर्धारण और डेटा अपडेट करने के उद्देश्य से जोन क्रमांक 5 में ड्रोन सर्वे का कार्य विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से किए जा रहे इस सर्वे से क्षेत्र की संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा।
सर्वे कार्य के शुभारंभ के अवसर पर निगम और सर्वे टीम के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से जोन क्रमांक 5 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार सहित आई.आई.टी (IIT) के सर्वे प्रभारी शैलेश कुमार एवं उनकी तकनीकी टीम शामिल थी।
ड्रोन सर्वे के जरिए संपत्तियों के क्षेत्रफल और निर्माण की सटीक जानकारी मिल सकेगी।डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से राजस्व वसूली में पारदर्शिता आएगी और विसंगतियां दूर होंगी। यह डेटा भविष्य में शहरी नियोजन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
निगम प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वे टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि यह कार्य समय सीमा के भीतर और शुद्धता के साथ पूर्ण किया जा सके।