DRG जवानों ने नक्सल कैंप को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Naxalites killed in Sukma :

सुकमा। जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्र में चिंतावागू नदी के किनारे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और विस्फोटक बरामद किया। सभी जवान सुरक्षित हैं।

बुधवार को सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली और आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान, सुबह से नक्सलियों की पीएलजीएल बटालियन और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों के साथ चिंतावागू नदी के किनारे रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैंप को ध्वस्त करने के साथ-साथ नक्सलियों के डम्प सामान और विस्फोटक बरामद किए गए। इस ऑपरेशन में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर, 206, 208, 204 और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम शामिल रही। इलाके में सर्चिंग जारी है और सभी जवान सुरक्षित हैं।