रायपुर। राज्य शासन ने डॉ. खुशबू उस्मान को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में 11 दिसंबर को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, धमतरी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कण्डेल में चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉ. खुशबू उस्मान की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी में कार्यपालन अधिकारी/सचिव के पद पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है। प्रतिनियुक्ति अवधि से संबंधित सेवा शर्तें पृथक रूप से जारी की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. खुशबू उस्मान इससे पहले धमतरी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कण्डेल में चिकित्सा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही थीं।