कोरिया। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। ज़िला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, तीरथ राजवाड़े, योगेन्द्र मिश्रा, शारदा गुप्ता, धनेन्द्र मिश्रा, सतेन्द्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, और अभय दुबे सहित कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित थे। ज़िलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने संगीता सोनवानी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि, “नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी पूर्व में भी ज़िला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने हमारे सभी बड़े नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा में प्रवेश किया है।” उन्होंने आगे विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा ज़िला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी। संगीता सोनवानी का भाजपा में शामिल होना ज़िला पंचायत चुनावों के बाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे पार्टी को ज़िला स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ज़िला पंचायत सदस्य संगीता सोनवानी ने थामा भाजपा का दामन

26
Feb