जिला भाजपा युवा मोर्चा का हुआ विस्तार, गजेंद्र मोनू राठौर बने जिला उपाध्यक्ष

सक्ती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी मनोज शर्मा के निर्देशानुसार, जिला भाजपा युवा मोर्चा का विस्तार किया गया है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा व जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आलोक पटेल ने जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

नई जिम्मेदारी और सक्रियता का प्रतिफल

इस नई सूची में जिले के ऊर्जावान युवा नेता गजेंद्र मोनू राठौर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। गजेंद्र मोनू राठौर पिछले 12 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और उन्होंने युवा मोर्चा के विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन में उनकी निरंतर सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें फिर से यह नया दायित्व सौंपा गया है।

बधाइयों का तांता

सक्ती जिले के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर गजेंद्र मोनू राठौर को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *