Disney Hotstar : भारत न्यूजीलैंड मुकाबले से क्रिकेट स्ट्रीमिंग की दुनिया में डिज़्नी हॉटस्टार ने हासिल किया अभूतपूर्व मील का पत्थर

Disney Hotstar :

Disney Hotstar :  भारत न्यूजीलैंड मुकाबले को डिज्नी हाटॅस्टार पर 4.3 करोड़ लोगों ने देखा

 

Disney Hotstar :  मुंबई !  मौजूदा विश्व कप की दो शीर्ष टीमो भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को धर्मशाला में खेले गये मुकाबले के दौरान डिज़्नी+ हॉटस्टार ने 4.3 करोड़ दर्शकों की अधिकतम संख्या दर्ज करके क्रिकेट स्ट्रीमिंग की दुनिया में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर हासिल किया।


Disney Hotstar :  यह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हासिल की गई उच्चतम संख्या है। इससे पहले टूर्नामेंट में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 3.5 करोड़ दर्शकों ने डिज़्नी+ हॉटस्टार में लुफ्त उठाया था। इसके अलावा, भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक ऑन-ग्राउंड क्रिकेट लड़ाई ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में उनके संघर्ष के दौरान देखे गए 2.5 करोड़ दर्शकों की पिछली संख्या को भी पार कर लिया।

Dussehra festival 2023 : विजयादशमी पर चमकेगी इन राशि वाले जातकों की किस्मत, बिजनेस में होगा फायदा ही फायदा


डिज़नी + हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा, “ हम अपने यूजर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जो भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक खेल के लिए डिज़नी + हॉटस्टार पर आए और हमें लाइव स्ट्रीमिंग के लिए दर्शकों के विश्व रिकॉर्ड को रीसेट करने में मदद की। हमने मैच के दौरान अपने चरम पर 4.3 करोड़ दर्शकों को सेवा प्रदान की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU