छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: आठवें दिन की कार्यवाही में अनुदान मांगों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

आज की कार्यवाही में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और लखनलाल देवांगन विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का सदन में जवाब देंगे। साथ ही, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन और लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।

सदन में आज कई अहम विषयों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। विधायक कविता प्राण लहरे आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड वितरण और लाभ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगी। इसके अलावा, विधायक अनुज शर्मा प्रदेश में रासायनिक अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन और उनसे उत्पन्न समस्याओं का मुद्दा पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष उठाएंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान विधायक लखेश्वर बघेल, राघवेंद्र सिंह और हर्षिता बघेल विभिन्न याचिकाएं भी प्रस्तुत करेंगे। आज के सत्र का मुख्य आकर्षण वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री रामविचार नेताम और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर होने वाली विस्तृत चर्चा होगी, जिस पर सदन में विपक्ष के साथ तीखी बहस की उम्मीद है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *