Dhamtari News : बरसात के पूर्व हो रहे बड़े नालियों की सफाई का महापौर,आयुक्त ने लिया जायजा,नालियों को समुचित साफ करने का दिया निर्देश

Dhamtari News : बरसात के पूर्व हो रहे बड़े नालियों की सफाई का महापौर,आयुक्त ने लिया जायजा,नालियों को समुचित साफ करने का दिया निर्देश

Dhamtari News : बरसात के पूर्व हो रहे बड़े नालियों की सफाई का महापौर,आयुक्त ने लिया जायजा,नालियों को समुचित साफ करने का दिया निर्देश

Dhamtari News : धमतरी/वर्षा ऋतु के पूर्व शहर के सभी बड़ी नालियों की साफ-सफाई की जा रही है। नालियों की सफाई कर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने को लेकर महापौर विजय देवांगन ने निगम आयुक्त विनय कुमार के साथ बुधवार की सुबह बड़े नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया

https://jandhara24.com/web-stories/world-food-safety-day-2023-know-why-world-food-safety-day-is-celebrated/

Dhamtari News : कि आगामी समय वर्षा ऋतु के पहले शहर के सभी बड़ी नालियों की साफ-सफाई करना बहुत आवश्यक है।
प्रमुख नाला पीडी नाला,बठेना साइफन,प्रखर समाचार क्रॉसिंग,आमापारा नाली,सोरिद नाला जैसे अन्य प्रमुख जगहों को बरसात पूर्व मलबा निकाल कर गहरीकरण किया जाए,ताकि

बारिश के पानी की निकासी हो सके। इसके लिए कार्य किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्बारा लापरवाही न बरती जाए। कुछ दिनों बाद वर्षा ऋतु शुरू हो जाएगी। जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसके लिए वर्षा ऋतु से पूर्व बड़ी नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अभियंता विजय खलखो,स्वास्थ्य अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी, राजस्व अधिकारी हेमंत नेताम, उप अभियंता कामता नागेंद्र,कमलेश ठाकुर,लोमश देवांगन,मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Dhamtari : सीएम से चार सड़कों की सौगात दिलाने पर व्यापारियो ने किया महापौर का सम्मान
नालियों में न फेंके कचरा, डिब्बों में ही डालें एवम निगम के स्वच्छता गाड़ियों में ही कचरा डाले
महापौर विजय देवांगन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्बारा सफाई को लेकर हर संभव प्रयास कर रहा है। लोगों को भी अपनी स्वच्छता की आदतों को बेहतर

बनाते हुए नालियों में कचरा डालने की आदत से सुधारना होगा, तभी हमारा शहर स्वच्छता के रूप में एक माडल बन पाएगा। लोग गीला कचरे को हरे डिब्बे और सूखे कचरे को नीले डिब्बे में डालें,निगम की गाड़ी आने पर ही कचरा उनको ही दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU