(Dhamtari latest news) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बखूबी समझते है किसानों की कड़ी मेहनत और खून-पसीने की कीमत

(Dhamtari latest news)

(Dhamtari latest news) जनदर्शन में आवेदन करने पर खाते में 12 घंटे के अंदर आ गया धान खरीदी का पैसा

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की किसान सिन्हा ने की खूब तारीफ

(Dhamtari latest news) धमतरी ! किसान की कड़ी मेहनत और खून-पसीने की कीमत उसके उपज को मिले अच्छे दाम होता है। यह दाम अगर समय पर मिल जाए तो इसकी कीमत और बढ़ जाती है। पोटियाडीह, धमतरी के श्री नवीन सिन्हा, जो कि एक किसान हैं, यह कथन उनका है।

http://इसे भी पढ़े : Raipur News : सीएम बघेल आज कोरिया और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे https://jandhara24.com/news/142598/raipur-news-cm-baghel-will-be-on-tour-of-korea-and-jashpur-district-today/

(Dhamtari latest news) इस खरीफ वर्ष में सिन्हा ने धान उपार्जन केन्द्र पोटियाडीह में 40 क्विंटल 40 क्विंटल सरना धान बेचा। उनके 2.75 एकड़ की भूमि से उपजे धान को उन्होंने 28 नवम्बर 2022 को समर्थन मूल्य पर बेचा, मगर किसी वजह से उनकी उपज की कीमत 82 हजार 416 रूपये उनके बैंक खाते में नहीं आए। इसका हल निकालने वे कलेक्टर जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर सोमवार 13 फरवरी को पहुंचे।

(Dhamtari latest news)
(Dhamtari latest news) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बखूबी समझते है किसानों की कड़ी मेहनत और खून-पसीने की कीमत

(Rajim Maghi Punni Fair) प्रसिद्ध लोक गायक दिलीप षडंगी ने पत्रकारों से की बेबाक बातचीत
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर नोडल अधिकारी, केन्द्रीय सहकारी बैंक ने फौरन संबंधित शाखा के मैनेजर से बात करके तकनीकी गलती सुधारने कहा। नतीजन 12 घंटे के भीतर सिन्हा के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के खाते में धान खरीदी का पैसा 82 हजार 416 रूपये आ गए। इससे सिन्हा काफी खुश हो गए और बकायदा प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील नेतृत्व की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की तत्परता के लिए धन्यवाद दिया।

(Dhamtari latest news) ध्यान रहे कि इस साल समर्थन मूल्य पर पहली बार एक लाख 21 हजार 248 पंजीकृत किसानों से कुल 45 लाख 30 हजार 295 क्विंटल धान जिले के 96 उपार्जन केन्द्रों के जरिए खरीदा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU