(Dhamtari Collector) कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने किया गौठान और मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

(Dhamtari Collector)

(Dhamtari Collector) कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने किया गौठान और मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

(Dhamtari Collector) धमतरी !  शासन की महती योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर तरीके से क्रियान्वयन का जायजा लेने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी आज सुबह 11 बजे से मगरलोड विकासखण्ड के दौरे पर निकले। वे सबसे पहले खिसोरा के गौठान पहुंच कर वर्मी खाद निर्माण, वहां तैयार किए जा रहे वर्मी को देखे।

उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड चेतन ध्रुव को सलाह दी कि अगर गौठानों में वर्मी तैयार करना है, तो ऑस्ट्रेलियन प्रजाति का वर्मी, जो कि एक उन्नत प्रजाति है उसे मंगाए, यह काफी तेजी से बढ़ता है।

वहीं कलेक्टर ने गौठान में रुक कर समूह की महिलाओं से रू-ब-रू चर्चा की और उनकी आजीविका मूलक गतिविधि में रुचि की जानकारी ली। समूह के सदस्यों ने अगरबत्ती निर्माण में रुचि दर्शाई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ध्रुव ने बताया कि इस गतिविधि को चिन्हांकित कर लिया गया है।

(Dhamtari Collector) गौठान में ही मशरूम उत्पादन का काम भी एक अन्य समूह कर रहा है। कलेक्टर रघुवंशी ने इस काम का अवलोकन कर समूह की महिलाओं से चर्चा की। बताया गया कि मशरूम की खपत गांव स्तर पर ही हो जाती है।

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सभी गौठानों में मशरूम स्पॉन का काम भी लेने कहा। साथ ही गौठान की खाली जमीन पर बाड़ी लेने पर बल दिया, जिससे महिला समूहों की आय सृजन का एक और अवसर तैयार किया जा सके।

रीपा में वर्कशेड निर्माण 20 मार्च तक पूरा करने के निर्देश

आज खिसोरा गौठान का निरीक्षण के साथ ही कलेक्टर ने महात्मा गांधी ग्रामीण आद्योगिक पार्क (रीपा) खिसोरा का भी मुआयना किया। यहां ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग द्वारा अंग्रेजी वर्णमाला ’सी’ आकार में वर्क शेड बनाया जा रहा। इसमें बेकरी इकाई, अगरबत्ती निर्माण आदि की इकाई स्थापित होनी है। कलेक्टर ने इस काम को हर हाल में 20 मार्च तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए, जिससे यहां के ग्रामीणों को रोज़गार, स्वरोजगार का अवसर मिल सके। उन्होंने एनआरएलएम के अमले को यहां स्थापित किए जाने वाले बेकरी यूनिट के लिए सही तरीके से प्लानिंग करने पर बल दिया जिसमें लागत, प्रशिक्षण, रॉ मटेरियल, मशीन आदि सम्मिलित है।

(Dhamtari Collector) घर-घर जाकर देखा नल जल कनेक्शन

खिसोरा भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने जल जीवन मिशन के तहत घरों में लगाए गए नल कनेक्शन और इससे पानी आपूर्ति की जानकारी भी ग्रामीणों से ली। यही नहीं, वे खुद घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों से बात किए और पानी आपूर्ति का समय, नलों की टोटी आदि की जांच किए।

ग्रामीणों ने पानी सुबह और शाम नलों से मिलने की बात कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत तैयार किया जा रहा ओवरहेड टैंक का अवलोकन भी किया। सहायक अभियंता ने बताया कि 90 हजार लीटर की क्षमता वाली इस टंकी से 31 मार्च से जल आपूर्ति भी शुरू हो जाएगा।

कलेक्टर ने मौके पर पास स्थित एक हैंडपंप को देख मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत के हैंडपंप में सोख्ता बनाया जाए, जिससे भू जल स्तर बढ़ाने में सहायता मिले।

 

मनरेगा में 200 मीटर लंबी नाली बनाने, व्यक्तिगत काम लेने, स्वीकृत नाली में 40 मीटर का और काम स्वीकृत कराने के निर्देश

आज कलेक्टर रघुवंशी ने खिसोरा पंचायत में शासकीय योजनाओं की मैदानी स्तर पर वस्तुस्थिति का जायजा लेने के दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत श्रमिक, स्वीकृत कार्य आदि की भी जानकारी ली। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड ध्रुव ने बताया कि आज यहां तीन काम चल रहे , जिसमें 211 श्रमिक कार्यरत हैं। पंचायत में नाली, नहर नाली और रीपा में मनरेगा श्रमिक कार्यरत हैं। कलेक्टर ने मनरेगा के तहत 166 मीटर लंबी नाली निर्माण स्थल का मुआयना किया और पाया कि नाली निर्माण से यहां चार घर छूट रहे हैं।

इस पर उन्होंने तकनीकी सहायक को शेष घरों को भी नाली निर्माण से लाभान्वित करने और 40 मीटर का प्राक्कलन तैयार करने कहा। कलेक्टर ने इस मौके पर कार्यरत श्रमिकों की उपस्थिति का सत्यापन कराया । उन्होंने ग्रामीणों से मांग और समस्या के संबंध में चर्चा भी की।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से 200 मीटर लंबी एक और नाली निर्माण की मांग की, जिससे गांव में बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो सके। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को तकनीकी सहायक द्वारा प्राक्कलन तैयार कर भेजने कहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU