Dhamtari cm news मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 

Dhamtari cm news

Dhamtari cm news दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष  मंडावी को दी मौन रखकर श्रद्धांजलि

Dhamtari cm news धमतरी !  प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के तौर पर जिले के 01 लाख 19 हजार 443 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में कुल 68 करोड़ 39 लाख 88 हजार रुपए की राशि अंतरित की।

इसी तरह गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 4 हजार 927 पशुपालकों के बैंक खातों में 30 लाख 03 हजार 494 रुपए की राशि का अंतरण आज मुख्यमंत्री ने किया। पशुपालकों के द्वारा कुल 15 लाख एक हजार 747 किलो गोबर जिले के 328 सक्रिय गोठानों में बेचा गया था।

Dhamtari cm news  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरण की राशि पूर्व में एक नवम्बर को दी जानी थी। किन्तु प्रदेश की जनता की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए यह राशि दीपावली से पूर्व आज अंतरित की जा रही है।

Dhamtari cm news उन्होंने इसके लिए प्रदेश के किसानों, गोपालकों को ढेर सारी बधाई भी दी। इससे पहले, दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय  मनोज मंडावी के रविवार 16 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो जाने पर मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थितजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU