कोरिया/ बैकुंठपुर। ग्राम पंचायत भांडी के महाराणा प्रताप वार्ड (क्रमांक 2) में खुशी की लहर है, क्योंकि संगीता सिंह चौहान निर्विरोध पंच निर्वाचित होने के बाद उप सरपंच भी बन गई हैं। लगभग 200 मतदाताओं वाले सबसे बड़े वार्ड में संगीता सिंह चौहान का पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके पश्चात उप सरपंच पद के लिए हुए मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 6-5 के अंतर से हराया। कड़ा मुकाबला होने के बावजूद, संगीता सिंह चौहान एक वोट से विजयी घोषित हुईं। उनकी इस जीत से वार्ड में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि वे गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
Deputy Sarpanch: संगीता सिंह चौहान बनीं भांडी ग्राम पंचायत की उप सरपंच!

09
Mar