रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 7 नवंबर की रात नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात 10 बजे नियमित विमान से रवाना होंगे और 11:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। अरुण साव 8 और 9 नवंबर को द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नेशनल अर्बन कॉनक्लेव में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुबह साढ़े नौ बजे से निर्धारित है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव नेशनल अर्बन कॉनक्लेव के लिए आज रात दिल्ली रवाना होंगे

07
Nov