Democracy : लोकतंत्र एवं एकता की दीवार : चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Democracy :

Democracy  लोकतंत्र एवं एकता की दीवार : चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Democracy  धमतरी  !  जिला प्रशासन की पहल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़कर विभिन्न संस्थाओं द्वारा धमतरी में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कृति फाइन आर्ट्स के नव कलाकारों ने पेंटिंग के माध्यम से लोकतंत्र एवं एकता की दीवार, स्लोगन, मेहंदी, रंगोली आदि बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान छात्र और छात्राएं हाथों में पोस्टर लिए क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किए। साथ ही नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, घर-घर साक्षरता लाएंगे, सबसे वोट दिलवाएंगे, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, जागो-जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता आदि नारे लगाते गए।

ग्रीन आर्मी संस्था के सदस्यों, श्रमिकों को पौधा भेट कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया

Respect of farmers : मोदी ने बढ़ाया किसानों का सम्मान 9 साल में बढ़ा देश का मान – अशोक देवांगन

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी ने श् रोक्तिमा यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा हेतु अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शत्-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें और इसका भी ध्यान रखें कि हमारा मतदान जाति, वर्ग, धर्म, मजहब, संप्रदाय, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्र उत्थान में हो, पूर्ण निष्पक्ष हो।

कृति फाइन आर्ट्स स्कूल की संचालिका जानकी गुप्ता ने कहा कि माता-पिता को जागरूक करने का एक माध्यम बच्चे भी है। विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का एक उद्देश्य यह भी है कि बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता व घर के अन्य सदस्यों को अपने मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। बच्चे चुनाव के प्रति अपने घर व आसपास में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU