बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय स्थित कचहरीपारा मे श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे नागरिकगण एवं मातृशक्ति सम्मिलित होकर महान विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक नागेशनाथ योग एवं अध्यक्षता कृष्णबिहारी जायसवाल के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक नागेश नाथ योगी ने कहा कि, सार्वजनिक जीवन में कोई राजनेता होता है, कोई विचारक होता, कोई संगठक होता है लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी थ्री इन वन थे, वे एक समर्पित राजनेता भी थे, महान विचारक भी थे और कुशल संगठक भी थे। बहुत कम समय में उन्होंने पार्टी को आगे ले जाने में भी सफलता प्राप्त की। उन्होंने भारतीय रीति, नीति और संस्कृति में अर्थ चिंतन और विकास के सिद्धांत को प्रतिपादित किया।
कृष्णबिहारी जायसवाल ने पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति के कल्याण के लिए भाजपा सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले उद्बोधन में कहा था कि हमारी सरकार देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित और आदिवासियों को समर्पित सरकार है।
इस अवसर पर देवेन्द्र तिवारी, मोहित पैकरा, बसंत राय, राजेश सिंह, शैलेष शिवहरे, पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, गायत्री सिंह, शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, मंजू जिवनानी, तीरथ राजवाड़े, वर्षा साहू , गणेश यादव, अनिल खटिक, मैनेजर राजवाड़े, दीपा विश्वकर्मा, संजय चिकनजूरी, रामलखन यादव, सचिदानंद द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, मुन्ना चक्रधारी, सतेन्द्र राजवाड़े, रीता यादव, आंचल सिंह, कृष्णा प्रजापति, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दिलराज रवि, लहरे राजा, विमलचंद चेरवा, रेखा वर्मा, अवधेश सिंह, अभिनेन्द्र चंदेल, प्रियंका सिंह, झर्मिला सिंह, प्रदीप राजवाड़े, एस.के.रूप, प्रदीप राजवाड़े, दिलीप राजवाड़े, मनीष शुक्ला, कृष्णा पैकरा सहित नागरिकगण उपस्थित थे।