नवा रायपुर की फिल्म सिटी में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली, हत्या की आशंका

रायपुर। नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुनसान इलाके में शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

सुनसान स्थान पर शव मिलने के कारण प्राथमिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *