Dead body of a woman : पत्थलगांव के ग्राम खारढोढ़ी में मिली अज्ञात विक्षिप्त महिला की लाश

Dead body of a woman :

दिपेश रोहिला

Dead body of a woman : पत्थलगांव के ग्राम खारढोढ़ी में मिली अज्ञात विक्षिप्त महिला की लाश

Dead body of a woman : पत्थलगांव । पत्थलगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत खारढोढ़ी के सिलीपखना में आज शनिवार को सड़क किनारे एक विक्षिप्त अज्ञात महिला का शव मिला है।

बताया जा रहा है कि महिला पत्थलगांव में घूमा करती थी। जिसके बाद पत्थलगांव पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर शव को अपने कब्जे में लिया गया और मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खारढोढ़ी के सिलिपखना में एक अज्ञात महिला का शव मिला था।

जिसके बाद तत्काल पत्थलगांव पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया तो महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस द्वारा 90/2024 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम किया गया है और इसकी जांच प्रारंभ की गई है।

Shiv Bhakt Kanwaria : जल अभिषेक करने देवधारा निकले शिवभक्त कांवरिया

Dead body of a woman : जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी।