Dantewada Police : खतरनाक इनामी माओवादी दंपत्ति चढ़े पुलिस के हत्थे, देखिये VIDEO

Dantewada Police :

Dantewada Police थाना भांसी क्षेत्र से 05 लाख एवं 01 लाख के ईनामी माओवादी दंपत्ति गिरफ्तार

 

Dantewada Police : दंतेवाड़ा ! पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी0 , उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक  सीआरपीएफ विकास कठेरिया के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गौरव राय , कमाण्डेंट 230 बटालियन सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् यंग प्लाटून सीआरपीएफ 230 बटालियन एवं थाना भांसी का संयुक्त बल ग्राम बासनपुर, झिरका एवं कामालूर के जंगल/पहाड़ी की ओर नक्सल गश्त, सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे कि नक्सल गश्त, सर्चिग के दौरान ग्राम बासनपुर के जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर 02 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश….

Dantewada Police 1. मुन्ना बारसा उर्फ लालू पिता रामा बारसा उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी बासनपुर सरपंचपारा थाना भांसी प्लाटून नम्बर 13 का पीपीसीएम।

2. मंगली पुनेम पति मुन्ना बारसा उर्फ लालू उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दाजोजोर थाना गंगालूर जिला बीजापुर माटवाड़ा एलओएस सदस्या के पद पर कार्य करना बताया एवं वर्ष 2021 में झिरका पहाड़ी पर गस्त सर्चिंग पर निकले पुलिस पार्टी पर फायरिंग व भांसी रेल्वे स्स्टेशन से कामालूर के मध्य मालगाड़ी को डीरेल कर लोकोपायलट से वायरलेस सेट लुटने की घटना में शामिल होना बताया।

12 more deaths in Manipur: मणिपुर में बीते 4 दिन में 12 और मौतें

 

मौके पर इनके कब्जे से 03 नग डेटोनेटर, 02 नग जिलेटिन रॉड, लाल एवं हरा रंग कॉर्डटेक्स वायर व नगद 54,650/- रूपये बरामद किया गया। उपरोक्त दोनों माओवादियों के विरूद्ध थाना भांसी में पूर्व से अप0 क्र0 10/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी, 4, 5 वि0प0अधि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 13(1) (क), 38(2)39(2) विविक्रिनिअधि0 1967 व अप0 क्र0 21/2021 धारा 147, 148, 149, 395, 120 बी, 4, 5 वि0प0अधि0, 25 आर्म्स एक्ट 150, 151 रेल्वे एक्ट लो0स0नु0नि0अधि0 1984 बी धारा 3, 13(1)38(2)39(2)विविक्रिनिअधि0 1967 पंजीबद्ध होने से उपरोक्त दोनों माओवादियों को आज दिनांक 02.09.2023 को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU