Dantewada News होजी के नम्बरो पर लग रहे हजारों लाखों के दांव
Dantewada News दंतेवाड़ा ! बचेली के वार्ड नम्बर 01 में जुआरियों की गतिविधियां तेज है। इस वार्ड में रोज हजारों रूपए के जुए का होजी लग रहा है। यहां हर शाम युवाओ का कलब बनाकर होजी का जुआ चलता है। जुआ अब चोरी छिपे नहीं बल्कि खुलेआम हो रहा है।
Dantewada News होजी के नम्बरो पर हजारों लाखों के दांव लग रहे हैं। इस जुए ने न जाने कितने ही परिवारों के युवको को बर्बाद कर दिया है। क्षेत्र के युवा जुए की इस बुरी लत में फंसते जा रहे हैं। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले इन जुआरियों को अब पुलिस व कानून का भी कोई डर नहीं है।
Dantewada News जिसके चलते रोज दांव लग रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। मगर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से जुआरियों के हौसले बुलंद हैं। वार्ड नम्बर 01 के फड़ में दूर दराज के होजी के जुआरी भी जुआ खेलने पहुंचते हैं। क्षेत्र के युवा पूरी तरह से जुए की लत में हैं। दिन हो चाहे रात जब चाहे तब फड़ लग रहा है।