Dantewada latest news : 14 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, देखिये Video

Dantewada latest news :

Dantewada latest news लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान अंतर्गत 14 माओवादियों का आत्मसमर्पण

 

Dantewada latest news दंतेवाड़ा !  लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर) 01 लाख के दो ईनामी माओवादी सहित कुल 14 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादी कटेकल्याण एवं मलांगेर एरिया कमेटी में थे सक्रिय।

उपरोक्त आत्मसमर्पित माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड काटना एवं नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल थे।

उपरोक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा, 111 वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं 231 वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विषेष योगदान रहा।

जिला दन्तेवाड़ा में सुन्दरराज पी0 पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0) कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, विकास कठेरिया उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज, गौरव राय पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा एवं रामकुमार बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेेल्याण एवं मलांगेर एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 01 लाख के दो ईनामी माओवादी सहित कुल 14 माओवादियों ने आज दिनांक 23.08.2023 को कमलोचन कश्यप उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, विकास कठेरिया उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज, गौरव राय पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, प्रभाकर उपाध्याय द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ रेंज दंतेवाड़ा, नीरज यादव, कमाण्डेंट, 111वीं वाहिनी, सीआरपीएफ., सुरेन्द्र सिंह, कमाण्डेंट, 231वीं वाहिनी, सीआरपीएफ., रामकुमार बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा एवं सत्य नारायण तंवर डिप्टी कमाण्डेंट (आसूचना शाखा) सीआरपीएफ के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये। आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा , 111 वीं वाहिनी एवं 231 वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विषेष योगदान रहा।

आत्मसमर्पित माओवादी निम्नानुसार है |

(1) ग्राम तनेली डीएकेमएस अध्यक्ष, भूमा माडवी पिता स्व0 बुधरा माडवी उम्र लगभग 35 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाडा।
(2) ग्राम पेडका केएएमएस अध्यक्ष, कुमारी हिडमे माडवी पिता स्व0 आयतु माडवी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(3) अरनपुर पंचायत जनताना सरकार उपाध्यक्ष, हुंगा कुहडाम पिता स्व0 जोगा कुहडाम उम्र लगभग 31 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(4) जियाकोडता पंचायत सीएनएम सदस्या, कुमारी हुंगी कोवासी पिता स्व0 हिडमा कोवासी उम्र लगभग 27 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(5) जियाकोडता पंचायत सीएनएम सदस्य, हडमा सोडी पिता कोसा उर्फ मूया सोडी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(6) जियाकोडता पंचायत मिलिषिया सदस्य, कोसा करटाम पिता वेल्ला करटाम उम्र लगभग 23 वर्ष जाति माड़िया जिला दन्तेवाड़ा।
(7) जियाकोडता पंचायत मिलिषिया सदस्य, लिंगा पोडियाम पिता बोंदा पोडियाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(8) जियाकोडता पंचायत मिलिषिया सदस्य, राजू कोवासी पिता लिंगा कोवासी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया जिला दन्तेवाड़ा।
(9) जियाकोडता पंचायत डीएकेएमएस सदस्य, हडमा सोडी पिता स्व0 कोंदा सोडी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(10) जियाकोडता पंचायत मिलिषिया सदस्य, पोज्जा करटाम पिता स्व0 मासा करटाम उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(11) जियाकोडता पंचायत मिलिषिया सदस्य, गंगा कोवासी पिता लिंगा कोवासी उम्र लगभग 46 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(12) जियाकोडता पंचायत मिलिषिया सदस्य, राजू करटाम पिता हिडमा करटाम उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
(13) ग्राम पेडका सीएनएम सदस्या, कुमारी हिडमे कवासी पिता स्व0 मंगडू कवासी उम्र लगभग 20 वर्ष जिला दन्तेवाड़ा।
(14) ग्राम पेडका केएएमएस सदस्या, कुमारी पाण्डे कवासी पिता स्व0 नंगा कवासी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति माडिया जिला दन्तेवाड़ा।
पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा उपरोक्त आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।
(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 161 ईनामी माओवादी सहित कुल 629 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU