Dantewada Braking छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना : लोन वर्राटू अभियान अर्न्तगत आंकड़ा 600 पार

Dantewada Braking

Dantewada Braking :  छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना

Dantewada Braking : दन्तेवाड़ा !   पुलिस द्वारा नक्सलियो को मुख्य धारा में जोड़ते हुए उनके एवं समाज कल्याण हेतु छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना अन्तर्गत ‘‘लोन वर्राटू’’ जिसका मतलब गोण्डी में घर वापसी है अभियान वर्ष 2020 में प्रारम्भ किया गया। जिसके माध्यम से नक्सलियों तक बैनर पोस्टर एवं समाज के मुखिया, जनप्रतिनिधि, परिवार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा नक्सली गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों से आग्रह किया गया कि वह नक्सली संगठन छोड़कर समाज के कल्याण एवं विकास हेतु अपना योगदान दे एवं शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास नीति का लाभ उठाये।

Dantewada Braking :  जिसके तहत् दन्तेवाड़ा जिले के 64 ग्राम पंचायत के अलावा जिला बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर तथा सुकमा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किये आत्मसमर्पण।

Dantewada Braking :  लोन वर्राटू अभियान अन्तर्गत माह जून 2020 से आज दिनांक तक आत्मसमर्पित माओवादी
कुल आत्मसर्पित माओवादी 601, पुरूष 506, महिला 95 योग 601 ईनामी माओवादी पुरूष 127, महिला 25, योग 152 गैर ईनामी माओवादी पुरूष 379, महिला 70, योग 44़9 महायोग 601
लोन वर्राटू अभियान माह जून 2020 से दिनांक 16.03.2023 विवरण

जिसमें अब तक कुल 152 ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

08 लाख के 05 ईनामी।
05 लाख के 13 ईनामी।
03 लाख के 11 ईनामी।
02 लाख के 10 ईनामी।
01 लाख के 113 ईनामी।

कुल 601 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़कर छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना का लाभ ले रहे है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन द्वारा पुर्नवास योजना नीति के तहत् राशन कार्ड, बस पास, बैक खाता, आधार कार्ड एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जा रही है। लोन वर्राटू अभियान में जिला प्रशासन, केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के 111वी वाहिनी, 195वी वाहिनी, 230वी वाहिनी, 231वी वाहिनी, डीआरजी एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु लगातार गस्त की जा रही है।

इसी तारतम्य मे आज दिनांक 17.03.2023 को कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत ग्राम छोटेगुड़रा कलमूमीपारा कमेटी सदस्य हिड़मा उर्फ दोर्रे मण्डावी पिता स्व0 देवा मण्डावी उम्र लगभग 37 वर्ष जाति माड़िया निवासी छोटेगुड़रा चालकीपारा थाना कुआकोण्डा जिला दन्तेवाड़ा ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान) एवं छत्तीसगढ़ षासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक श्री कमलोचन कष्यप दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी , दिनेष सिंह चंदेल कमांडेण्ट 230 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राम कुमार बर्मन  धर्मेन्द्र सिंह उप कमांडेण्ट 230 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अनुविभागिय अधिकारी बारसूर सुश्री आशा रानी  एवं घनष्याम यादव सहायक कमांडेण्ट 230 वीं वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU