(Dantewada BJP) चार घंटे धरना प्रदर्शन के बाद पदयात्रा निकालकर होगा निवास घेराव
पीएम आवास हितग्राहियों के साथ सैकड़ों भाजपाई करेंगे घेराव
(Dantewada BJP) दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी 21 फरवरी दिन मंगलवार को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके तहत आज दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव किया जायेगा।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस सरकार द्वारा क्षेत्र की गरीब जनता को पीएम आवास के लिए राज्यांश की राशि न देने के विषय को लेकर आज दन्तेवाड़ा विधायक देवती कर्मा का निवास कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
(Dantewada BJP) इसके लिए विशाल जनसभा के साथ कार्यालय घेराव का आयोजन मंगलवार को किया जाना है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया जायेगा इसके बाद पीएम आवास हितग्राहियों के साथ पदयात्रा निकालकर विधायक निवास घेराव किया जायेगा।
इस विशाल जनसभा को संबोधित करने पूर्व विधायक बस्तर व पूर्व भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ सुभाऊ कश्यप, सह प्रभारी हूँगाराम मरकाम, विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया आज दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।
वहीं भाजपा पदधिकारियों को प्रदेश से प्राप्त दिशानिर्देश अनुसार निवास कार्यालय घेराव कार्यक्रम में अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों को साथ लेकर विधायक निवास पहुंचना है।
(Dantewada BJP) जिसमे भाजपा के जिला पदाधिकारी मोर्चाओं के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक, मण्डलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, समस्त कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने निर्देशित किया गया है।
तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक दुर्गा मंच आवराभाटा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद धरनास्थल से विधायक निवास तक पदयात्रा निकालकर पीएम आवास हितग्राहियों के साथ विधायक निवास कार्यालय का घेराव किया जायेगा।