चक्रवात दितवाह का कहर: तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश, हजारों पेड़ उखड़े, फसलें तबाह

चेन्नई। श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान दितवाह शनिवार को भारत के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ गया। इसके प्रभाव से उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई। रामनाथपुरम और नागापट्टिनम जिले सबसे अधिक प्रभावित रहे।

तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से हजारों पेड़ उखड़ गए, लाखों एकड़ खड़ी फसल नष्ट हो गई तथा तटीय इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई क्षेत्रों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में चक्रवात दितवाह उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा।

पुडुचेरी में तूफान की दस्तक से पहले ही तेज हवाएं चल रही हैं तथा समुद्री लहरें उफान पर हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *