Culture festival उभरती प्रतिभाओं को तराशने के मकसद से UP सरकार करेगी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

Culture festival

Culture festival संस्कृति उत्सव के जरिये यूपी में तलाशा जायेगा हुनर

 

Culture festival लखनऊ ! उत्तर प्रदेश सरकार उभरती प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने के मकसद से 25 दिसंबर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करेगी।

अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गायन, वादन, नृत्य और नाट्य की समस्त विधाओं में उत्तर प्रदेश के पारंगत कलाकारों ने देश और दुनिया में भारतीय संगीत को उच्च स्थान दिलाया है। प्रदेश के उभरते कलाकारों और सभी विधाओं के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार के लिए योगी सरकार 25 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक ‘ हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। महोत्सव की शुरुआत गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता से होगी, जबकि समापन समारोह उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24-26 जनवरी 2024 के मध्य लखनऊ में किया जाएगा, जिसमे विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

Culture festival  इस आयोजन के उद्देश्य उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओं की खोज के साथ शास्त्रीय, उप शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से परिचित कराना है। इसके अतिरिक्त लोक संगीत की समृद्धशाली परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ शास्त्रीय एवं लोक संगीत की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान करना है।

संस्कृति उत्सव 2023 की प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार 25 से 30 दिसंबर तक तहसील मुख्यालयों में गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं एक जनवरी से 5 जनवरी 2024 के मध्य जनपद मुख्यालयों में तहसील स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 10 से 15 जनवरी 2024 तक मंडलीय मुख्यालय में जनपद स्तर के चयनित कलाकारों के बीच मुकाबला होगा, जबकि 20 से 21 जनवरी 2024 तक राजधानी मुख्यालय यानी लखनऊ में मंडल स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता होगी। 23 जनवरी 2024 को लखनऊ में संपन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग के लिए पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 24 से 26 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Culture festival  गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर तहसीलदार प्रभारी होंगे, जबकि तहसील स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता के लिए उपजिलाधिकारी, जनपद स्तर की प्रतियोगिता में मुख्य विकास अधिकारी, मंडल स्तर पर अपर आयुक्त प्रशासन प्रभारी होंगे।
संस्कृति उत्सव को लेकर सरकार की ओर से दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

Communist Party of India पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से सबक लेने की जरूरत : दीपंकर

इसके अनुसार सुगम पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार करने को कहा गया है। विलंब से आने वाले इच्छुक व्यक्तियों के लिए ऑफलाइन और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन का विकल्प मुहैया कराने, प्रतिभागियों की समस्याओं का तत्काल व प्रभावी निवारण, प्रतिभागियों को निर्धारित नियम एवं शर्तों से अवगत कराते हुए ब्लॉक, जनपद स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU