रायपुर। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ प्रदेश में जश्न का माहौल है। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलकामनाओं के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। रतनपुर की मां महामाया मंदिर, दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी मंदिर और डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
रायपुर के राम मंदिर में नए साल के पहले दिन 4 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा बागबाहरा का चंडी मंदिर और अंबिकापुर का महामाया मंदिर भी श्रद्धालुओं से गुलजार हैं। नए साल के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।
खास तौर पर घुंचापाली चंडी माता मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भालुओं के कारण भी विशेष रूप से प्रसिद्ध है। पहले दिन श्रद्धालु दर्शन के साथ प्रकृति और आस्था के इस अनोखे संगम के साक्षी बन रहे हैं।
प्रदेश भर के मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।